न पावे चाल तेरे की पियारे ये ढलक दरिया

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

न पावे चाल तेरे की पियारे ये ढलक दरिया

चला जावे अगरचे रोवता महशर तलक दरिया

कहाँ ऐसा मुबक्की हो कि जावे ता-फ़लक दरिया

नहीं हम-चश्म मेरे अश्क का मारे है झुक दरिया

हुआ है चश्म-ए-हैरत देख तेरी आब रफ़्तारी

किनारे नहिं रहा है खोल इन दोनों पलक दरिया

भर आवे आब-ए-हसरत उस के मुँह में जब लहर आवे

अगर देखे तिरे इन नर्म गालों के थलक दरिया

नहीं हैं ये हुबाब आते हैं जो नज़रों में मर्दुम की

जलन मुझ अश्क की सीं दिल में रखता है फलक दरिया

अगर हो कोह तो रेले सीं इस लश्कर के चल जावे

कहाँ सकता है मुझ अंझुवाँ की फ़ौजाँ सीं अटक दरिया

असर करने का नहिं संगीं-दिलाँ में रोवना हरगिज़

करारे सख़्त हैं बे-जा रहा है सर पटक दरिया

यक़ीं आया किया जब उस के तईं पानी सीं भी पतला

हमारे अश्क की गर्मी में कुछ रखता था शक दरिया

नहीं मुमकिन हमारे दिल की आतिश का बुझा सकना

करे गर अब्र-ए-तूफ़ाँ-ख़ेज़ कूँ आ कर कुमक दरिया

न होवे 'आबरू' ख़ाना-ख़राबी क्यूँ कि मर्दुम की

क्या अंझुवाँ में मेरे अब समा सीं ता-समक दरिया

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from आबरू शाह मुबारक

  1. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

    आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद हैराग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

    12.4K reads
  2. इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

    इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मनसब्र ओ होश ओ क़रार का दुश्मन

    12.4K reads
  3. अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

    अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगानज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँ

    आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँपानी सीं उस तरफ़ की राहें तमाम भर जाँ

    12.4K reads
  5. दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हम

    दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हमतुम आगरे चले हो सजन क्या करेंगे हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like