अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

नज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

तुम्हारे लब की सुर्ख़ी लअ'ल की मानिंद असली है

अगर तुम पान ऐ प्यारे न खाओगे तो क्या होगा

मोहब्बत सीं कहता हूँ तौर बद-नामी का बेहतर नहिं

अगर ख़ंदों की सोहबत में न जाओगे तो क्या होगा

तुम्हारे शौक़ में हूँ जाँ-ब-लब इक उम्र गुज़री है

अगर इक दम कूँ आ कर मुख दिखाओगे तो क्या होगा

मिरा दिल मिल रहा है तुम सूँ प्यारे बातिनी मिलना

अगर हम पास ज़ाहिर में न आओगे तो क्या होगा

जगत के लोग सारे 'आबरू' कूँ प्यार करते हैं

अगर तुम भी गले इस कूँ लगाओगे तो क्या होगा

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like