इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

सब्र ओ होश ओ क़रार का दुश्मन

दिल तिरी ज़ुल्फ़ देख क्यूँ न डरे

जाल हो है शिकार का दुश्मन

साथ अचरज है ज़ुल्फ़ ओ शाने का

मोर होता है मार का दुश्मन

दिल-ए-सोज़ाँ कूँ डर है अनझुवाँ सीं

आब हो है शरार का दुश्मन

क्या क़यामत है आशिक़ी के रश्क

यार होता है यार का दुश्मन

'आबरू' कौन जा के समझावे

क्यूँ हुआ दोस्त-दार का दुश्मन

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from आबरू शाह मुबारक

  1. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

    आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद हैराग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

    12.4K reads
  2. अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

    अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगानज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

    12.4K reads
  3. आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँ

    आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँपानी सीं उस तरफ़ की राहें तमाम भर जाँ

    12.4K reads
  4. दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हम

    दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हमतुम आगरे चले हो सजन क्या करेंगे हम

    12.4K reads
  5. मत ग़ज़ब कर छोड़ दे ग़ुस्सा सजन

    मत ग़ज़ब कर छोड़ दे ग़ुस्सा सजनआ जुदाई ख़ूब नईं मिल जा सजन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like