दिल है तिरे प्यार करने कूँ

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

दिल है तिरे प्यार करने कूँ

जी है तुझ पर निसार करने कूँ

इक लहर लुत्फ़ की हमें बस है

ग़म के दरिया सूँ पार करने कूँ

चश्म मेरी है अब्र-ए-नीसानी

गिर्या-ए-ज़ार-ज़ार करने कूँ

चश्म नीं अनझुवाँ की बस्ती की

ज़ुल्म तेरा शुमार करने कूँ

रश्क सीं जब कोई छुए वो ज़ुल्फ़

दिल उठे मार मार करने कूँ

इस अदा सूँ लटक लटक मत आ

दिल मिरा बे-क़रार करने कूँ

नाँव कूँ गरचे तू ममूला है

बाज़ है दिल शिकार करने कूँ

क्या करूँ किस से जा लगाऊँ घात

'आबरू' उस के यार करने कूँ

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from आबरू शाह मुबारक

  1. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

    आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद हैराग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

    12.4K reads
  2. इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

    इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मनसब्र ओ होश ओ क़रार का दुश्मन

    12.4K reads
  3. अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

    अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगानज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँ

    आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँपानी सीं उस तरफ़ की राहें तमाम भर जाँ

    12.4K reads
  5. दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हम

    दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हमतुम आगरे चले हो सजन क्या करेंगे हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like