सुकून-ए-दिल के लिए 'इश्क़ तो बहाना था

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.5K reads

सुकून-ए-दिल के लिए 'इश्क़ तो बहाना था

वगरना थक के कहीं तो ठहर ही जाना था

जो इज़्तिराब का मौसम गुज़ार आएँ हैं

वो जानते हैं कि वहशत का क्या ज़माना था

वो जिन को शिकवा था औरों से ज़ुल्म सहने का

ख़ुद उन का अपना भी अंदाज़ जारिहाना था

बहुत दिनों से मुझे इन्तिज़ार-ए-शब भी नहीं

वो रुत गुज़र गई हर ख़्वाब जब सुहाना था

कब उस की फ़त्ह की ख़्वाहिश को जीत सकती थी

मैं वो फ़रीक़ हूँ जिस को कि हार जाना था

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like