फिर यूँ हुआ कि ज़िंदगी मेरी नहीं रही

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

फिर यूँ हुआ कि ज़िंदगी मेरी नहीं रही

उस की नहीं रही तो किसी की नहीं रही

वो हम-सफ़र था कश्ती पे माँझी भी था वही

दरिया वही है मैं भी हूँ कश्ती नहीं रही

बदला जो उस का लहजा तो सब कुछ बदल गया

चाहत में ढल के जैसी थी वैसी नहीं रही

पेड़ों में छाँव फूल में ख़ुश्बू है अपना रंग

वीरानी बढ़ गई है कि बस्ती नहीं रही

कच्चे मकान जैसे घरौंदे से खेलती

पुख़्ता हुआ जो सहन तो मिट्टी नहीं रही

इक ए'तिराफ़-ए-इश्क़ था जो कर नहीं सकी

ख़ामोश इस लिए हूँ कि सच्ची नहीं रही

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश