अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ के शेर

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

मुझ से जो पूछते हो तो हर हाल शुक्र है

यूँ भी गुज़र गई मिरी वूँ भी गुज़र गई


जुगनू मियाँ की दुम जो चमकती है रात को

सब देख देख उस को बजाते हैं तालियाँ


कब दर्द से दिल को ताब आया

आँखों में कहाँ से ख़्वाब आया


दिल-बस्तगी क़फ़स से यहाँ तक हुई मुझे

गोया कभी चमन में मेरा आशियाँ न था


ऐ शैख़ अगर कुफ़्र से इस्लाम जुदा है

पस चाहिए तस्बीह में ज़ुन्नार न होता


मेरी तरफ़ से ख़ातिर-ए-सय्याद जमा है

क्या उड़ सकेगा ताइर-ए-बे-बाल-ओ-पर कहीं

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like