अबस अबस तुझे मुझ से हिजाब आता है

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

अबस अबस तुझे मुझ से हिजाब आता है

तिरे लिए कोई ख़ाना-ख़राब आता है

पलक के मारते हस्ती तमाम होती है

अबस को बहर-ए-अदम से हबाब आता है

ख़ुदा ही जाने जलाया है किस सितमगर ने

जिगर तो चश्म से हो कर कबाब आता है

शब-ए-फ़िराक़ में अक्सर मैं ले के आईना

ये देखता हूँ कि आँखों में ख़्वाब आता है

नज़र करूँ हूँ तो याँ ख़्वाब का ख़याल नहीं

गिरे है लख़्त-ए-जिगर या कि आब आता है

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानावो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैवो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैरेत पर ओस से इक नाम लिखा होता है— मुनव्वर रानाउसकी कविताउसकी कविता में है प्यार पागलपन विद्रोहदेह जुगुप्सा अध्यात्म की खिचड़ी के आरोह-अवरोह— लाल्टूदादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्र