अब किसी को रोते देख
कोई रोता नहीं
जब मिलने पर रोते थे
जब बिछड़ने पर रोते थे
चलन बदल गया है
अब किसी को कितना भी पुकारो
वह सुनेगा नहीं तुम्हारी आवाज़
बदल गया है चलन
जब बिना पुकारे
सुन लेते थे आवाज़
जब बिना कहे
धर देते थे
कंधे पर अपना हाथ
अब तुम जिसके दोस्त हो
वह अब मिलेगा नहीं गले
चलन बदल गया है।








