ज़ाहिरन मौत है क़ज़ा है इश्क़
पर हक़ीक़त में जाँ-फ़ज़ाँ है इश्क़
मस्जिद में गर गुज़र न हुआ दैर ही सही
बेकार बैठे क्यूँ रहें इक सैर ही सही
पीरी में शौक़ हौसला-फ़रसा नहीं रहा
वो दिल नहीं रहा वो ज़माना नहीं रहा
उन के दिल की कुदूरत और बढ़ी
ज़िक्र कीजिए अगर सफ़ाई का
दिल कौन है कि उस से कहें राज़-ए-इश्क़ हम
तेरे ख़याल से भी न हम गुफ़्तुगू करें








