नक़्श-ए-दिल है सितम जुदाई का

अब्दुल ग़फ़ूर नस्साख़अब्दुल ग़फ़ूर नस्साख़

1 min read · 12.4K reads

नक़्श-ए-दिल है सितम जुदाई का

शौक़ फिर किस को आश्नाई का

चखते हैं अब मज़ा जुदाई का

ये नतीजा है आश्नाई का

उन के दिल की कुदूरत और बढ़ी

ज़िक्र कीजिए अगर सफ़ाई का

देख तो संग-ए-आस्ताँ पे तिरे

है निशाँ किस की जब्हा-साई का

तेरे दर का गदा जो है ऐ दोस्त

ऐश करता है बादशाई का

दुख़्तर-ए-रज़ ने कर दिया बातिल

मुझ को दावा था पारसाई का

करते हैं अहल-ए-आसमाँ चर्चा

मेरे नालों की ना-रसाई का

काट डालो अगर ज़बाँ पे मिरे

हर्फ़ आया हो आश्नाई का

कर के सदक़े न छोड़ दें 'नस्साख़'

दिल को धड़का है क्यूँ रिहाई का

अब्दुल ग़फ़ूर नस्साख़
About the poet

अब्दुल ग़फ़ूर नस्साख़

उपनाम : 'नस्साख़' मूल नाम : ख़ान बहादुर अबु मोहम्मद अब्दुल ग़फ़ुर जन्म : फ़रीदपुर, उत्तर प्रदेश LCCN : n84044570

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी