जुदा हो के हम से बुतों से मिला दिल
भला दिल भला दिल भला दिल भला दिल
वो क्यों ख़ुश न हों ले के मुझ से मिरा दिल
कि उन का तो हम-जिंस है बे-वफ़ा दिल
निहायत ही नाज़ुक है डर है न टूटे
दबा कर वो मुट्ठी में क्यों ले गया दिल
हुए सैद सब तेरे ही नावक-अफ़गन
हुमा बाज़ शाहीं कबूतर अनादिल
न हो दिल के मिलने पे मग़रूर काफ़िर
कभी तो हमारा भी था आश्ना दिल








