मुराद-ए-शिकवा नहीं लुत्फ़-ए-गुफ़्तुगू - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

3 min read · 12.4K reads

मुराद-ए-शिकवा नहीं लुत्फ़-ए-गुफ़्तुगू के सिवा
बचा है पैरहन जाँ में क्या रफ़ू के सिवा.

हवा चली थी हर इक सिम्त उस को पाने की
न कुछ भी हाथ लगा गर्द-ए-जुस्तुजू के सिवा.

किसी की याद मुझे बार बार क्यूँ आई
उस एक फूल में क्या शै थी रंग ओ बू के सिवा.

उभरता रहता है इस ख़ाक-ए-दिल पे नक़्श कोई
अब इस नवाह में कुछ भी नहीं नुमू के सिवा.

अधूरी छोड़ के तस्वीर मर गया वो ज़ेब
कोई भी रंग मुयस्सर न था लहू के सिवा.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like