ख़ंजर चमका रात का सीना चाक हुआ - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

3 min read · 12.4K reads

ख़ंजर चमका रात का सीना चाक हुआ
जंगल जंगल सन्नाटा सफ़्फ़ाक हुआ.

ज़ख़्म लगा कर उस का भी कुछ हाथ खुला
मैं भी धोका खा कर कुछ चालाक हुआ.

मेरी ही परछाईं दर ओ दीवार पे है
सुब्ह हुई नैरंग तमाशा ख़ाक हुआ.

कैसा दिल का चराग़ कहाँ का दिल का चराग़
तेज़ हवाओं में शोला ख़ाशाक हुआ.

फूल की पत्ती पत्ती ख़ाक ये बिखरी है
रंग उड़ा उड़ते उड़ते अफ़लाक हुआ.

हर दम दिल की शाख़ लरज़ती रहती थी
ज़र्द हवा लहराई क़िस्सा पाक हुआ.

अब उस की तलवार मेरी गर्दन होगी
कब का ख़ाली ज़ेब मेरा फ़ितराक हुआ.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like