है बहुत ताक़ वो बे-दाद में डर - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

4 min read · 12.4K reads

है बहुत ताक़ वो बे-दाद में डर है ये भी
जाँ सलामत न बचा लाऊँ ख़तर है ये भी.

दिल की लौ फिर उसी ठहराव पे आ जाएगी
इक ज़रा देर हवाओं का असर है ये भी.

जू-ए-पायब-ए-मोहब्बत में जवाहिर मत ढूँढ
किसी पत्थर को समझ ले के गुहर है ये भी.

जुस्तुजू गौहर-ए-मानी की ज़ियाँ वक़्त का है
क्या परखता है उन्हें सर्फ़-ए-नज़र है ये भी.

मंज़िलें ख़त्म हुईं तर्क ओ तअल्लुक़ की तमाम
अब किसी सम्त निकल जा के सफ़र है ये भी.

अब सलामत कहाँ रह पाएगा ये नक़्श-ए-वफ़ा
कुछ लहू दिल का बचा ले के हुनर है ये भी.

दश्त ओ दर में वही सुर्ख़ी वही पेड़ों पे चमक
ज़र्द फूलों को न देखो तो सहर है ये भी.

आगे चल के तो कड़े कोस हैं तन्हाई के
और कुछ दूर तलक लुत्फ़-ए-सफ़र है ये भी.

क्या है मैं जिस के तजस्सुस में परेशान भी हूँ
ज़ेब कुछ हाथ न आएगा ख़बर है ये भी.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like