ग़ार के मुँह से चट्टान हटाने के लिए - ज़ेब गौरी

ज़ेब गौरीज़ेब गौरी

3 min read · 12.4K reads

ग़ार के मुँह से चट्टान हटाने के लिए
कोई नेकी भी नहीं याद दिलाने के लिए.

इक निगाह-ए-ग़लत-अंदाज़ का इम्काँ निकला
कुछ ज़मीं और मिली पाँव बढ़ाने के लिए.

उस की राहों में पड़ा मैं भी हूँ कब से लेकिन
भूल जाता हूँ उसे याद दिलाने के लिए.

सुब्ह दुर्वेशों ने फिर ली राह अपनी अपनी
मैं भी बैठा था वहाँ क़िस्सा सुनाने के लिए.

वो मेरे साथ तो कुछ दूर चला था लेकिन
खो गया ख़ुद भी मुझे राह पे लाने के लिए.

एक शब ही तो बसर करना है इस दश्त में ज़ेब
कुछ भी मिल जाए यहाँ सर को छुपाने के लिए.
ज़ेब गौरी
About the poet

ज़ेब गौरी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ज़ेब गौरी

  1. इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी - ज़ेब गौरी

    इक पीली चमकीली चिड़िया काली आँख नशीली-सी ।बैठी है दरिया के किनारे मेरी तरह अकेली-सी ।

    12.4K reads
  2. बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा - ज़ेब गौरी

    बुझते सूरज ने लिया फिर से संभाला कैसा ।उड़ती चिड़िया के परों पर है उजाला कैसा ।

    12.4K reads
  3. इक गौहर आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को - ज़ेब गौरी

    इक गौहर[1] आँसू का न छोड़ा दिल की जोत जगाने को ।याद किसी की ख़ाली कर गई रातों रात ख़ज़ाने को ।

    12.4K reads
  4. यहीं उड़ रहा था वो कोहसार में - ज़ेब गौरी

    यहीं उड़ रहा था वो कोहसार[1] में ।उसे ढूँढ़िए अब किसी ग़ार[2] में ।

    12.4K reads
  5. बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था - ज़ेब गौरी

    बे-हिसी पर मेरी वो ख़ुश था के पत्थर ही तो हैमैं भी चुप था के चलो सीने में ख़ंजर ही तो है.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like