सदा-ए-मेहर-ओ-मोहब्बत लगाने आए हैं
जो बार उठ नहीं सकता उठाने आए हैं
ये कैसा ऐब है मेरे नगर के लोगों में
दिए जला न सके तो बुझाने आए हैं
जो बे-हुनर हैं ज़रा उन का हौसला देखो
वो दूसरों के हुनर आज़माने आए हैं
अजीब लोग हैं पिंदार बेचने के लिए
ख़ुद अपने आप की क़ीमत लगाने आए हैं
मुनाफ़िक़त के उसूलों पे हम नहीं ज़िंदा
जो आप सुन नहीं सकते सुनाने आए हैं
चली है बाद-ए-मुख़ालिफ़ तो ग़म नहीं है कि हम
चराग़ अपने लहू से जलाने आए हैं








