मुझ से अब देखी नहीं जातीं
तेरी नमनाक आँखें
तेरे ये बेताब आँसू
मुझ को कर देते हैं बेकल
दिल मेरा कहता है मुझ से
ये तेरे अश्कों के मोती
ढल कर गिरने से पहले
इन्हें अपनी पलकों पे सजा लूँ
मुस्कुरा कर तुम को देखूँ
और तुम्हें भी
हँसने की एक वज्ह दूँ
यूँ सारे ग़म तुम्हारे
पल भर में भुला दूँ
और ज़िंदगी में
मैं ख़ुशी के रंग भर दूँ
काश
ऐसा कर सकूँ मैं
ऐ काश








