क़ाइल भला हों नामा-बरी में सबा के ख़ाक

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

क़ाइल भला हों नामा-बरी में सबा के ख़ाक

फिरती है वो भी गलियों में अक्सर उड़ा के ख़ाक

कहता हूँ सोज़-ए-दिल से कि कर चुक जला के ख़ाक

एक बात पर जो यार ने जानी उठा के ख़ाक

क्या काँपता है नाला-ए-सोज़ाँ से ऐ फ़लक

जब बात थी कि मुझ को किया हो जला के ख़ाक

पानी निकल के दश्त में जारी है जा-ब-जा

या-रब गया है कौन ये सर पर उड़ा के ख़ाक

दामन उठा उठा के जो बचता हुआ चला

क्यूँ होवें मर के कूचे में इस बेवफ़ा के ख़ाक

रिज़वाँ अबीर-ए-ख़ुल्द से बदलूँ न ज़ीनहार

ख़ुश्बू है कूचे में वो मिरे मह-लक़ा के ख़ाक

'आरिफ़' को यारो हम तो समझते थे अहल-ए-दीं

दरिया में लोग आए हैं उस की बहा के ख़ाक

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like