हम को उस शोख़ ने कल दर तलक आने न दिया

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

हम को उस शोख़ ने कल दर तलक आने न दिया

दर-ओ-दीवार को भी हाल सुनाने न दिया

पर्दा-ए-चश्म में हर दम तो छुपाए आँसू

बे-क़रारी ने मुझे राज़ छुपाने न दिया

मुझ को आलूदा रखा इस मिरी गुमराही ने

अरक़-ए-शर्म-ए-गुनह भी तो बहाने न दिया

तेरे कहने से मैं अब लाऊँ कहाँ से नासेह

सब्र जब इस दिल-ए-मुज़्तर को ख़ुदा ने न दिया

मनअ है बस कि ख़ुर-ओ-ख़्वाब हमें ग़म में तेरे

मर के सोने न दिया ज़हर भी खाने न दिया

हूँ सितमगर मैं जफ़ाओं से तिरी शर्मिंदा

ना-तवानी ने मुझे सर भी उठाने न दिया

दम का आना तो बड़ी बात है लब पर 'आरिफ़'

ज़ोफ़ ने हर्फ़-ए-शिकायत कभी आने न दिया

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल