दयार-ए-इश्क़ में तेरा गुज़र होवे तो मैं जानूँ

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

दयार-ए-इश्क़ में तेरा गुज़र होवे तो मैं जानूँ

अगर सर तक भी जा कर राह सर होवे तो मैं जानूँ

मिरा गिर्या बहा देता है हर इक बात को मेरी

बस इन बातों से उस के दिल में घर होवे तो मैं जानूँ

ख़राबी किस की है जो ये हमारे दश्त-ए-वहशत हो

अगर इस बात का हामी ख़िज़र होवे तो मैं जानूँ

न बरहम हो तू दाग़-ए-दिल को मेरे देख कर क़ातिल

तिरी शमशीर के आगे सिपर होवे तो मैं जानूँ

गुज़र कर जान से अपनी क़दम रख राह-ए-वहशत में

अगर फिर उम्र-भर तुझ को ख़तर होवे तो में जानूँ

जो तुझ से हो सके सौदा-ए-बाज़ार-ए-मोहब्बत कर

दिल-ओ-जाँ तक भी जाने में ज़रर होवे तो मैं जानूँ

किसी तदबीर से जा गर्म कर आऊँ अगर 'आरिफ़'

गली में उस के दुश्मन का गुज़र होवे तो मैं जानूँ

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश