आह को जो कहूँ बुराई की
बख़्त ने कौन सी रसाई की
मेहरबाँ वो हुए तो हैराँ हूँ
उन से क्या मैं ने बेवफ़ाई की
उस के रफ़-ए-गुमान-ए-बद के लिए
मुद्दतों हम ने पारसाई की
ज़ोफ़ में सर हिला न बालीं से
गो बहुत ताक़त-आज़माई की
सब से बेगाना हम रहे 'आरिफ़'
दोस्ती की न आश्नाई की








