बदन की खुशबू - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

ज़ैदी जाफ़र रज़ाज़ैदी जाफ़र रज़ा

3 min read · 12.4K reads

रौज़ने-ख्वाब से आती है बदन की खुशबू।
है यक़ीनन ये उसी गुंचा-दहन की खुशबू।

उसने परदेस में की मेरी जुबां में बातें
मुझ को बे-साख्ता याद आई वतन की खुशबू।

उस मुसव्विर को बहर-तौर दबाया सब ने
रोक पाया न मगर कोई भी फ़न की खुशबू।

धूप सर्दी में पहेनती है गुलाबी कपड़े
बंद कमरों से भी आती है किरन की खुशबू।

पास आये तो लगे दूध सी नदियों का बहाव,
हो जो रुखसत तो मिले गंगो-जमन की खुशबू।

मेरा घर नीम बरहना है किवाड़ों के बगैर,
मेरे घर आयेगी क्यों उसके फबन की खुशबू।

जाने ले जाये कहाँ ये मेरी आशुफ्ता-सरी,
मुझको महसूस हुई दारो-रसन की खुशबू।
ज़ैदी जाफ़र रज़ा
About the poet

ज़ैदी जाफ़र रज़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More from ज़ैदी जाफ़र रज़ा

  1. मैं तनहा हूँ , नहीं भी हूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    रात दमकती है रह रह कर मद्धम सीखुले हुए सहरा के हाथ पे नीलम सी.

    12.4K reads
  2. सोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    अमेरीकी पोते के यौमे-विलादत परसोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ

    12.3K reads
  3. ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकर - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकरहम तो खुशहाल रहे बे-सरो-सामां होकर

    12.4K reads
  4. वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों है - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों हैबगैर उसके ये जीना अज़ाब सा क्यों है

    12.3K reads
  5. दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़.हो आयें चलिए मीर तकी मीर की तरफ़.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like