सोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

ज़ैदी जाफ़र रज़ाज़ैदी जाफ़र रज़ा

9 min read · 12.4K reads

 
अमेरीकी पोते के यौमे-विलादत पर

सोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ
गुलशने-इद्राक के खुशरू बगीचे खोल दूँ
जज़्बए-दिल के तिलिस्माती गलीचे खोल दूँ
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूं?

याद हैं जितनी दुआएं सब की सब दे दूँ तुम्हें
क़ल्ब की बालीदगी से एक टक देखूँ तुम्हें
हो बदल मुमकिन न जिसका, इस तरह चाहूँ तुम्हें
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूं ?

जानता हूँ मैं, अभी तुम हो फ़क़त इक साल के
भर दूँ आंखों में तुम्हारी, रंग इस्तक्लाल के
तुम सरापा बन सको पैकर, हसीं अफआल के
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूँ ?

कम मैं कर सकता नहीं जुग्राफियाई फ़ासले
चाह कर भी तय करूं कैसे फिज़ाई फ़ासले
ख़त्म कर देगी तुम्हारी खुश-अदाई, फ़ासले
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूं ?

आते हैं ऐसे भी लम्हे, जबके फरते-जोश में
भींच लेता हूँ ख़यालों में तुम्हें आगोश में
ये जुनूँ की कैफ़ियत होती है, पूरे होश में
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूं ?

ढाल कर अल्फाज़ में गूँ-गाँ को खुश होता हूँ मैं
देख कर खुश-खुश तुम्हारी माँ को खुश होता हूँ मैं
पुर-मसर्रत पा के लख्ते-जाँ को खुश होता हूँ मैं
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूं ?

मुस्कुराते गुल-अदा रुखसार आओ चूम लूँ
चाहता है दिल के जब भी खिलखिलाओ चूम लूँ
लब तुम्हारे हैं बहोत खुशरंग, लाओ चूम लूँ
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूं ?

गौर से देखो, तुम्हारे सामने मैं हूँ खड़ा
केक मुंह में रखदो अपने हाथ से, मैं हूँ खड़ा
लो मुबारकबाद मेरे लाडले, मैं हूँ खड़ा
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूं ?

प्यार होता है इबादत, प्यार देता हूँ तुम्हें
अपने ख़्वाबों का हसीं गुलज़ार देता हूँ तुम्हें
दिल से जो निकले हैं वो अशआर देता हूँ तुम्हें
और मैं यौमे-विलादत पर तुम्हारे क्या करूँ ?
ज़ैदी जाफ़र रज़ा
About the poet

ज़ैदी जाफ़र रज़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More from ज़ैदी जाफ़र रज़ा

  1. मैं तनहा हूँ , नहीं भी हूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    रात दमकती है रह रह कर मद्धम सीखुले हुए सहरा के हाथ पे नीलम सी.

    12.4K reads
  2. ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकर - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकरहम तो खुशहाल रहे बे-सरो-सामां होकर

    12.4K reads
  3. वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों है - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों हैबगैर उसके ये जीना अज़ाब सा क्यों है

    12.4K reads
  4. दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़.हो आयें चलिए मीर तकी मीर की तरफ़.

    12.4K reads
  5. बदन की खुशबू - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    रौज़ने-ख्वाब से आती है बदन की खुशबू।है यक़ीनन ये उसी गुंचा-दहन की खुशबू।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like