ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकर - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

ज़ैदी जाफ़र रज़ाज़ैदी जाफ़र रज़ा

3 min read · 12.4K reads

ज़ह्र पी लेते हैं क्यों लोग परीशां होकर
हम तो खुशहाल रहे बे-सरो-सामां होकर

लौट आओगे कभी इसका गुमां था किसको
एक टक देख रहा हूँ तुम्हे हैरां होकर

उसकी महफ़िल में सुखनवर तो कई थे लेकिन
उसका दिल जीत लिया मैं ने ग़ज़लख्वां होकर

शहर में रात गए आगज़नी होती रही
घर में हम क़ैद रहे मिशअले-ज़िनदां होकर

ज़ुल्म के सामने झुक जाऊं ये मंज़ूर नहीं
मैं न टूटूंगा किसी तरह हरासां होकर

दिल की गहराइयों में प्यार था जो सिमटा हुआ
तेरे चेहरे पे खिला चाहे-ज़नखदाँ होकर
ज़ैदी जाफ़र रज़ा
About the poet

ज़ैदी जाफ़र रज़ा

View profile & all 10 Poems / Stories

More from ज़ैदी जाफ़र रज़ा

  1. मैं तनहा हूँ , नहीं भी हूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    रात दमकती है रह रह कर मद्धम सीखुले हुए सहरा के हाथ पे नीलम सी.

    12.4K reads
  2. सोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    अमेरीकी पोते के यौमे-विलादत परसोचता हूँ ज़हन के सारे दरीचे खोल दूँ

    12.3K reads
  3. वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों है - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    वो कल था साथ तो फिर आज ख्वाब सा क्यों हैबगैर उसके ये जीना अज़ाब सा क्यों है

    12.3K reads
  4. दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़ - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    दिल खिंच रहा है फिर उसी तस्वीर की तरफ़.हो आयें चलिए मीर तकी मीर की तरफ़.

    12.4K reads
  5. बदन की खुशबू - ज़ैदी जाफ़र रज़ा

    रौज़ने-ख्वाब से आती है बदन की खुशबू।है यक़ीनन ये उसी गुंचा-दहन की खुशबू।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like