वो झूटा इश्क़ है जिस में फ़ुग़ाँ हो

ज़हीर देहलवीज़हीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

वो झूटा इश्क़ है जिस में फ़ुग़ाँ हो

वो कच्ची आग है जिस में धुआँ हो

अदू तुम से तुम उन से बद-गुमाँ हो

तुम्हारे वो तुम उन के पासबाँ हो

भला तुम और मुझ पर मेहरबाँ हो

इनायत ये नसीब-ए-दुश्मनाँ हो

मिरा हाल और फिर मेरा बयाँ हो

अजब क्या गर अदू भी हम-ज़बाँ हो

कहें किस से ख़ुदी में तुम कहाँ हो

गिला जब हो कि क़ाबू में ज़बाँ हो

तुम्हारी बे-रुख़ी शिकवे हमारे

क़यामत तक न पूरी दास्ताँ हो

ज़बाँ बहकी हुई हैराँ निगाहें

ख़याल-ए-दिल कहाँ है तुम कहाँ हो

मज़ा जब आए उन से गुफ़्तुगू का

पयामी का दहन मेरी ज़बाँ हो

कशीदा क्यूँ न हो बाज़ार-ए-यूसुफ़

कि जब तुम सा मता-ए-कारवाँ हो

कहूँ क्या राज़-ए-दिल क्यूँ कर हो बावर

कि तुम सा ही तुम्हारा राज़-दाँ हो

अभी से किस लिए दिल छोड़ बैठें

जहाँ तक हो सके आह-ओ-फ़ुग़ाँ हो

ज़हीर देहलवी
About the poet

ज़हीर देहलवी

View profile & all 60 Poems / Stories

More from ज़हीर देहलवी

  1. ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह की - ज़हीर देहलवी

    ऐ मेहर-बाँ है गर यही सूरत निबाह कीबाज़ आए दिल लगाने से तौबा गुनाह की

    12.4K reads
  2. बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लिया - ज़हीर देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्मन में जा के देख लियाले तुझे आज़मा के देख लिया

    12.4K reads
  3. दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहा - ज़हीर देहलवी

    दिल गया दिल का निशाँ बाक़ी रहादिल की जा दर्द-ए-निहाँ बाक़ी रहा

    12.4K reads
  4. दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँ - ज़हीर देहलवी

    दिल को आज़ार लगा वो के छुपा भी न सकूँपर्दा वो आ के पड़ा है के उठा भी न सकूँ

    12.4K reads
  5. जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम हो - ज़हीर देहलवी

    जहाँ में कौन कह सकता है तुम को बे-वफ़ा तुम होये थोड़ी वज़ा-दारी है कि दुश्मन-आश्ना तुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश