वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

ज़ाहिदा ज़ैदीज़ाहिदा ज़ैदी4 Jan 1930

1 min read · 12.4K reads

वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

ख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

चाँद चेहरे कि हैं गुम वक़्त के सन्नाटे में

हम मगर उन को भुला पाएँ ज़रूरी तो नहीं

जिन से बिछड़े थे तो तारीक थी दुनिया सारी

हम उन्हें ढूँड के फिर लाएँ ज़रूरी तो नहीं

तिश्नगी हद से सिवा और सफ़र जारी है

पर सराबों से बहल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

ज़िंदगी तू ने तो सच है कि वफ़ा हम से न की

हम मगर ख़ुद तुझे ठुकराएँ ज़रूरी तो नहीं

जू-ए-एहसास में लर्ज़ां ये गुरेज़ाँ लम्हात

नग़्मा-ए-दर्द में ढल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

ये तो सच है कि है इक उम्र से बस एक तलाश

हम मगर अपना पता पाएँ ज़रूरी तो नहीं

ज़ाहिदा ज़ैदी
About the poet

ज़ाहिदा ज़ैदी

मूल नाम : ज़ाहिदा ज़ैदी जन्म : 04 Jan 1930 | मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : साजिदा ज़ैदी (बहन)

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा ज़ैदी

  1. क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसे

    क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसेआग लग जाए समुंदर में तो पानी बरसे

    12.4K reads
  2. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  3. मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने

    मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी नेकुछ और थे इस दौर में जीने के क़रीने

    12.4K reads
  4. सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी

    सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भीगिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

    12.4K reads
  5. तख़्ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है

    तख़्ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी हैगोया कोई तस्वीर ख़यालों में जड़ी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like