मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने

ज़ाहिदा ज़ैदीज़ाहिदा ज़ैदी4 Jan 1930

1 min read · 12.4K reads

मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने

कुछ और थे इस दौर में जीने के क़रीने

हर जाम लहू-रंग था देखा ये सभी ने

क्यूँ शीशा-ए-दिल चूर था पूछा न किसी ने

अब हल्क़ा-ए-गिर्दाब ही आग़ोश-ए-सुकूँ है

साहिल से बहुत दूर डुबोए हैं सफ़ीने

हर लम्हा-ए-ख़ामोश था इक दौर-ए-पुर-आशोब

गुज़रे हैं इसी तौर से साल और महीने

माज़ी के मज़ारों की तरफ़ सोच के बढ़ना

हो जाओगे मायूस न खो दो ये दफ़ीने

हर बज़्म-ए-सुख़न झूटे नगीनों की नुमाइश

सरताज-ए-सुख़न थे जो कहाँ हैं वो नगीने

ज़ाहिदा ज़ैदी
About the poet

ज़ाहिदा ज़ैदी

मूल नाम : ज़ाहिदा ज़ैदी जन्म : 04 Jan 1930 | मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : साजिदा ज़ैदी (बहन)

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा ज़ैदी

  1. वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहींख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  2. क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसे

    क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसेआग लग जाए समुंदर में तो पानी बरसे

    12.4K reads
  3. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  4. सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी

    सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भीगिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

    12.4K reads
  5. तख़्ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है

    तख़्ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी हैगोया कोई तस्वीर ख़यालों में जड़ी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like