तख़्ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है

ज़ाहिदा ज़ैदीज़ाहिदा ज़ैदी4 Jan 1930

1 min read · 12.4K reads

तख़्ईल का दर खोले हुए शाम खड़ी है

गोया कोई तस्वीर ख़यालों में जड़ी है

हर मंज़र-ए-इदराक में फिर जान पड़ी है

एहसास-ए-फ़रावाँ है कि सावन की झड़ी है

है वस्ल का हंगाम कि सैलाब-ए-तजल्ली

तूफ़ान-ए-तरन्नुम है कि उल्फ़त की घड़ी है

तहज़ीब-ए-अलम कहिए कि इरफ़ान-ए-ग़म-ए-ज़ात

कहने को तो दो लफ़्ज़ हैं हर बात बड़ी है

साया हो शजर का तो कहीं बैठ के दम लें

मंज़िल तो बहुत दूर है और धूप कड़ी है

सीने पे मिरे वक़्त का ये कौन गिराँ है

नेज़े की अनी या कि कलेजे में गड़ी है

वो मेरी ही गुम-गश्ता हक़ीक़त तो नहीं है

रस्ते में कई रोज़ से शय कोई पड़ी है

हर लहज़ा पिरोती हूँ बिखर जाते हैं हर बार

लम्हात-ए-गुरेज़ाँ हैं कि मोती की लड़ी है

हम और ख़ुदा का भी ये एहसान उठाते

इंसान हैं कुछ ऐसी ही बात आन पड़ी है

ज़ाहिदा ज़ैदी
About the poet

ज़ाहिदा ज़ैदी

मूल नाम : ज़ाहिदा ज़ैदी जन्म : 04 Jan 1930 | मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : साजिदा ज़ैदी (बहन)

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ज़ाहिदा ज़ैदी

  1. वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    वो हमें राह में मिल जाएँ ज़रूरी तो नहींख़ुद-ब-ख़ुद फ़ासले मिट जाएँ ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  2. क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसे

    क़तरा-ए-आब को कब तक मिरी धरती तरसेआग लग जाए समुंदर में तो पानी बरसे

    12.4K reads
  3. बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में है

    बू-ए-गुल रक़्स में है बाद-ए-ख़िज़ाँ रक़्स में हैये ज़मीं रक़्स में है सारा जहाँ रक़्स में है

    12.4K reads
  4. मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी ने

    मारा हमें इस दौर की आसाँ-तलबी नेकुछ और थे इस दौर में जीने के क़रीने

    12.4K reads
  5. सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भी

    सिवा है हद से अब एहसास की गिरानी भीगिराँ गुज़रने लगी उन की मेहरबानी भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीनवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकीमित्रतावह बाढ़ नहीं हैएक पल में डुबोने,— बी. गोपाल रेड्डी