तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खी - ज़फ़र अज्मी

ज़फ़र अज्मीज़फ़र अज्मी4 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खी
हम ने तो जाँ भी तेरे वास्ते हाज़िर रक्खी

हाँ अब उस सम्त नहीं जाना पर ऐ दिल ऐ दिल
बाम पर उस ने कोई शम्मा अगर फिर रक्खी

ये अलग बात की वो दिल से किसी और का था
बात तो उस ने हमारी भी ब-ज़ाहिर रक्खी

अब किसी ख़्वाब की ज़ंजीर नहीं पाँव में
ताक़ पर वस्ल की उम्मीद भी आख़िर रक्खी

जब भी जी चाहता मरने को हज़ारों थे जवाज़
ज़िंदगी हम ने सलामत तेरी ख़ातिर रक्खी

हिज्र की शब कोई वादा न कोई याद ‘ज़फर’
तू ने क्या चीज़ बचा कर मेरे शाएर रक्खी
ज़फ़र अज्मी
About the poet

ज़फ़र अज्मी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ज़फ़र अज्मी

  1. आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाह - ज़फ़र अज्मी

    आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाहदिल मुसाफ़िर थके हारे ने कहा बिस्मिल्लाह

    12.4K reads
  2. बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैं - ज़फ़र अज्मी

    बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैंतुम्हारे इश्क़ में अब जा के सुर्ख़-रू हुए हैं

    12.4K reads
  3. हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर में - ज़फ़र अज्मी

    हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर मेंक्या अहद-ए-तल्ख़ हिफ़्ज़-ए-मरातिब है शहर में

    12.4K reads
  4. जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकले - ज़फ़र अज्मी

    जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकलेबारिश-ए-संग में सब आइना-ख़ाने निकले

    12.4K reads
  5. ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती है - ज़फ़र अज्मी

    ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती हैबजाए ख़ून के अब रौशनी निकलती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like