आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाह - ज़फ़र अज्मी

ज़फ़र अज्मीज़फ़र अज्मी4 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाह
दिल मुसाफ़िर थके हारे ने कहा बिस्मिल्लाह

हिज्र की रात में जब दर्द के बिस्तर पे गिरा
शब के बहते हुए धारे ने कहा बिस्मिल्लाह

शाम का वक़्त था और नाव थी साहिल के क़रीब
पाँव छूते ही किनारे ने कहा बिस्मिल्लाह

अजनबी शहर में था पहला पड़ाव मेरा
बाम से झुक के सितारे ने कहा बिस्मिल्लाह

लड़खड़ाए जो ज़रा पाँव तो इक शोर हुआ
क़ाफिले सारे के सारे ने कहा बिस्मिल्लाह

ना-ख़ुदा छोड़ गए भँवर में तो ‘ज़फर’
एक तिनके के सहारे ने कहा बिस्मिल्लाह
ज़फ़र अज्मी
About the poet

ज़फ़र अज्मी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ज़फ़र अज्मी

  1. बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैं - ज़फ़र अज्मी

    बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैंतुम्हारे इश्क़ में अब जा के सुर्ख़-रू हुए हैं

    12.4K reads
  2. हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर में - ज़फ़र अज्मी

    हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर मेंक्या अहद-ए-तल्ख़ हिफ़्ज़-ए-मरातिब है शहर में

    12.4K reads
  3. जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकले - ज़फ़र अज्मी

    जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकलेबारिश-ए-संग में सब आइना-ख़ाने निकले

    12.4K reads
  4. ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती है - ज़फ़र अज्मी

    ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती हैबजाए ख़ून के अब रौशनी निकलती है

    12.4K reads
  5. तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खी - ज़फ़र अज्मी

    तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खीहम ने तो जाँ भी तेरे वास्ते हाज़िर रक्खी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like