जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकले - ज़फ़र अज्मी

ज़फ़र अज्मीज़फ़र अज्मी4 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकले
बारिश-ए-संग में सब आइना-ख़ाने निकले

सब बड़े ज़ोम से आए थे नए सूरत-गर
सब के दामन से वही ख़्वाब पुराने निकले

रात हर वादा-ओ-पैमान अमर लगता था
सुब्ह के साथ कई उज़्र बहाने निकले

ऐ किसी आते हुए ज़िंदा ज़माने के ख़याल
हम तेरे रास्ते में पलकें बिछाने निकले

कास-ए-दर्द लिए कब से खड़े सोचते हैं
दस्त-ए-इम्काने से क्या चीज़ न जाने निकले

हर्फ़-ए-इनकार सर-ए-बज़्म कहा मैं ने ‘जफ़र’
लाख अँदेशे मेरे दिल को डराने निकले
ज़फ़र अज्मी
About the poet

ज़फ़र अज्मी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ज़फ़र अज्मी

  1. आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाह - ज़फ़र अज्मी

    आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाहदिल मुसाफ़िर थके हारे ने कहा बिस्मिल्लाह

    12.4K reads
  2. बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैं - ज़फ़र अज्मी

    बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैंतुम्हारे इश्क़ में अब जा के सुर्ख़-रू हुए हैं

    12.4K reads
  3. हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर में - ज़फ़र अज्मी

    हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर मेंक्या अहद-ए-तल्ख़ हिफ़्ज़-ए-मरातिब है शहर में

    12.4K reads
  4. ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती है - ज़फ़र अज्मी

    ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती हैबजाए ख़ून के अब रौशनी निकलती है

    12.4K reads
  5. तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खी - ज़फ़र अज्मी

    तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खीहम ने तो जाँ भी तेरे वास्ते हाज़िर रक्खी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like