ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती है - ज़फ़र अज्मी

ज़फ़र अज्मीज़फ़र अज्मी4 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

ख़ोशा ऐ ज़ख़्म की सूरत नई निकलती है
बजाए ख़ून के अब रौशनी निकलती है

निगाह-ए-लुत्फ़ हो इस दिल पे भी ओ शीशा ब-दस्त
इस आईने से भी सूरत तेरी निकलती है

मेरे हरीफ़ हैं मसरूफ़ हर्फ़-साज़ी में
यहाँ तो सौत-ए-यक़ीं आप ही निकलती है

ज़ुबाँ-बुरीदा शिकस्ता-बदन सही फिर भी
खड़े हुए हैं और आवाज़ भी निकलती है

तमाम शहर है इक मीठे बोल का साएल
हमारी जेब से हाँ ये ख़ुशी निकलती है

इक ऐसा वक़्त भी सैर-ए-चमन में देखा है
कली के सीने से जब बे-कली निकलती है

किसी के रास्ते की ख़ाक में पड़े हैं ‘ज़फर’
मता-ए-उम्र यही आज्ज़ी निकलती है
ज़फ़र अज्मी
About the poet

ज़फ़र अज्मी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ज़फ़र अज्मी

  1. आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाह - ज़फ़र अज्मी

    आ के जब ख़्वाब तुम्हारे ने कहा बिस्मिल्लाहदिल मुसाफ़िर थके हारे ने कहा बिस्मिल्लाह

    12.4K reads
  2. बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैं - ज़फ़र अज्मी

    बदन से रूह तलक हम लहू लहू हुए हैंतुम्हारे इश्क़ में अब जा के सुर्ख़-रू हुए हैं

    12.4K reads
  3. हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर में - ज़फ़र अज्मी

    हर सम्त शोर-ए-बंद-ओ-साहिब है शहर मेंक्या अहद-ए-तल्ख़ हिफ़्ज़-ए-मरातिब है शहर में

    12.4K reads
  4. जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकले - ज़फ़र अज्मी

    जान-ए-बे-ताब अजब तेरे ठिकाने निकलेबारिश-ए-संग में सब आइना-ख़ाने निकले

    12.4K reads
  5. तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खी - ज़फ़र अज्मी

    तू ने क्यूँ हम से तवक़्क़ो न मुसाफ़िर रक्खीहम ने तो जाँ भी तेरे वास्ते हाज़िर रक्खी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like