सवेरे के सपनों की राख

योगेंद्र गौतमयोगेंद्र गौतम

1 min read · 12.4K reads

उतरते चाँद की धीमी गंध

सवेरे की पायदान पर महसूस होती है

और मैं इंतज़ार करता हूँ

एक दिन का

एक दिन जो सबका है

एक सूरज का

जो सबके लिए है

जिसका होना मेरे भी अँधेरे समेट ले

सबके बाद

जहाँ से बस हथेली भर दूर दिखे—

क्षितिज पर पड़ी मेरे सपनों की राख।

योगेंद्र गौतम
About the poet

योगेंद्र गौतम

नई पीढ़ी कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 25 Poems / Stories