जब

योगेंद्र गौतमयोगेंद्र गौतम

1 min read · 12.4K reads

जब मुझे साँझ हो जाना चाहिए था

किसी टूटी-थकी देह के आश्रय के लिए,

मैं तप्त मरु हुए रहा।

मेरे शब्द भी न दे सके देह भर छाँह किसी को

मेरी आत्मा का पेड़ सावन में सूखा रह गया

नहीं फूटी अबके भी कोंपलें इसमें,

चिड़ियाँ नहीं चहचहाईं...

पास एक बीज पड़ा दमकता रहा

अरे, मैं अंक में भी न भर सका उसे

—उसका स्पर्श भी न पा सका!

योगेंद्र गौतम
About the poet

योगेंद्र गौतम

नई पीढ़ी कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 25 Poems / Stories