दु:ख : सुख

यतीश कुमारयतीश कुमार21 Aug 1976

1 min read · 12.4K reads

माँ आई

बैठी सामने

मैंने दु:ख को नहीं

माँ को देखा

पिता आए

गले लगाए

मैंने सुख को नहीं

पिता को देखा

क्षण भर में पिता ने

आग़ोश से अलग कर दिया

जाना कि सुख क्षणिक है

स्थायी दु:ख की दवा खोजती

माँ अब भी वहीं बैठी है

और मैं

दु:ख को दु:ख की तरह

प्रेम करने की यात्रा पर हूँ

यतीश कुमार
About the poet

यतीश कुमार

सुपरिचित कवि-लेखक। कविताओं की दो पुस्तकें 'अन्तस की खुरचन' और 'आविर्भाव' शीर्षक से प्रकाशित । मूल नाम : यतीश कुमार जन्म : 21/08/1976 | मुंगेर, बिहार 21 अगस्त 1976 को मुंगेर (बिहार) में जन्मे यतीश कुमार ने कविता और कहानी के साथ-साथ चर्चित उपन्यासों, कहानियों व…

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like