झील में झील के रचनात्मक ठहराव को
तोड़ता हुआ सहसा
गिरता है एक पत्ता
पानी पर काँपता है पत्ता
पत्ते के नीचे काँप रही झील
झील के ऊपर हवा काँपती हुई
हवा के साथ-साथ पानी
पानी में काँपता आसमान
दिखाई देता है
आसमान में सूर्य काँपता हुआ
काँपती हुई तितलियाँ
आगे बढ़ रहे चिड़ियों के झुंड काँपते हैं
हर चीज एक-दूसरे के साथ
हर चीज एक-दूसरे के लिए काँपती हुई...








