एक ही आशय में तिरोहित

यतींद्र मिश्रयतींद्र मिश्र12 Sept 1977

1 min read · 12.3K reads

सत्य का मुख देखते हुए

अपनी सुई में डालता है जुलाहा धागा

संशय की महीन बुनावट से परे

जारी रखता है अपना काम

सिलाई-तगाई और टाँकने की शर्तें

सूर्य की ओर ताकते हुए

उड़ती हैं अनगिन सतरंगी चिड़ियाँ

बसेरे से दूर अनथक लगी रहतीं

दाने तिनके की आस में

देखने में ये दोनों दृश्य अलग-अलग हैं

मगर भाषा के मानसरोवर में

एक ही आशय में तिरोहित हुए जाते हैं।

यतींद्र मिश्र
About the poet

यतींद्र मिश्र

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 25 Poems / Stories