आशिक़ी के आश्कारे हो चुके

यासीन अली ख़ाँ मरकज़यासीन अली ख़ाँ मरकज़

1 min read · 12.4K reads

आशिक़ी के आश्कारे हो चुके

हुस्न-ए-यकता के पुकारे हो चुके

उठ गया पर्दा जो फ़ी-माबैन था

मन्न-ओ-तू के थे इशारे हो चुके

है बहार-ए-गुलशन-ए-दुनिया दो रोज़

बुलबुल-ओ-गुल के नज़ारे हो चुके

चल दिए उठ कर जहाँ चाहे वहाँ

एक रंगी के सहारे हो चुके

यास से कह देंगे वक़्त-ए-क़त्ल हम

हम तो ऐ प्यारे तुम्हारे हो चुके

वासिल-ए-दरिया जो क़तरा हो गया

ग़ैरियत के थे पुकारे हो चुके

गुलशन-ए-हस्ती में देखी थी बहार

औज पर जो थे सितारे हो चुके

वर्ता-ए-दरिया का ग़म जाता रहा

ग़ोता खाते थे किनारे हो चुके

नेक-ओ-बद से तुम को 'मरकज़' क्या ग़रज़

दूर दुश्मन थे तुम्हारे हो चुके

यासीन अली ख़ाँ मरकज़
About the poet

यासीन अली ख़ाँ मरकज़

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like