ग़फ़लत अजब है हम को दम जिस का मारते हैं

यासीन अली ख़ाँ मरकज़यासीन अली ख़ाँ मरकज़

1 min read · 12.4K reads

ग़फ़लत अजब है हम को दम जिस का मारते हैं

मौजूद है नज़र में जिस को पुकारते हैं

हम आईना हैं हक़ के हक़ आईना है अपना

मस्ती में अपनी हर दम दम हक़ का मारते हैं

हम अपने आप तालिब मतलूब आप हम हैं

इस खेल में हमेशा हम ख़ुद को हारते हैं

जन्नत की हम को ख़्वाहिश दोज़ख़ का डर नहीं है

बे-अस्ल मुफ़्त वाइ'ज़ हम को उभारते हैं

ज़ाहिर है हक़ का जल्वा गर आँख हो तो देखे

'मरकज़' ख़ुदा को आलम भूले पुकारते हैं

यासीन अली ख़ाँ मरकज़
About the poet

यासीन अली ख़ाँ मरकज़

View profile & all 13 Poems / Stories