यासमीन हमीद के शेर

यासमीन हमीदयासमीन हमीद18 Mar 1951

2 min read · 12.4K reads

एक दीवार उठाई थी बड़ी उजलत में

वही दीवार गिराने में बहुत देर लगी


जिस सम्त की हवा है उसी सम्त चल पड़ें

जब कुछ न हो सका तो यही फ़ैसला किया


मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

चराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही


पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगी

हमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी


ख़ुशी के दौर तो मेहमाँ थे आते जाते रहे

उदासी थी कि हमेशा हमारे घर में रही


हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहीं

सो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं


उस इमारत को गिरा दो जो नज़र आती है

मिरे अंदर जो खंडर है उसे तामीर करो


अपनी निगाह पर भी करूँ ए'तिबार क्या

किस मान पर कहूँ वो मिरा इंतिख़ाब था


समुंदर हो तो उस में डूब जाना भी रवा है

मगर दरियाओं को तो पार करना चाहिए था


ज़रा धीमी हो तो ख़ुशबू भी भली लगती है

आँख को रंग भी सारे नहीं अच्छे लगते


अगर इतनी मुक़द्दम थी ज़रूरत रौशनी की

तो फिर साए से अपने प्यार करना चाहिए था


रस्ते से मिरी जंग भी जारी है अभी तक

और पाँव तले ज़ख़्म की वहशत भी वही है


किसी के नर्म लहजे का क़रीना

मिरी आवाज़ में शामिल रहा है


जो डुबोएगी न पहुँचाएगी साहिल पे हमें

अब वही मौज समुंदर से उभरने को है


मैं अब उस हर्फ़ से कतरा रही हूँ

जो मेरी बात का हासिल रहा है


इतनी बे-रब्त कहानी नहीं अच्छी लगती

और वाज़ेह भी इशारे नहीं अच्छे लगते


उस के शिकस्ता वार का भी रख लिया भरम

ये क़र्ज़ हम ने ज़ख़्म की सूरत अदा किया


क्यूँ ढूँडने निकले हैं नए ग़म का ख़ज़ीना

जब दिल भी वही दर्द की दौलत भी वही है


मिरी हर बात पस-मंज़र से क्यूँ मंसूब होती है

मुझे आवाज़ सी आती है क्यूँ उजड़े दयारों से

यासमीन हमीद
About the poet

यासमीन हमीद

जन्म : 18 Mar 1951 "

View profile & all 36 Poems / Stories

More from यासमीन हमीद

  1. पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगी

    पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी

    12.4K reads
  2. इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगते

    इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगतेएक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते

    12.4K reads
  3. मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

    मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रहीचराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही

    12.4K reads
  4. हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहीं

    हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं

    12.4K reads
  5. कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

    कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like