मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

यासमीन हमीदयासमीन हमीद18 Mar 1951

1 min read · 12.4K reads

मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

चराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही

रह-ए-हयात की हर कशमकश पे भारी है

वो बेकली जो तिरे अहद-ए-मुख़्तसर में रही

ख़ुशी के दौर तो मेहमाँ थे आते जाते रहे

उदासी थी कि हमेशा हमारे घर में रही

हमारे नाम की हक़दार किस तरह ठहरे

वो ज़िंदगी जो मुसलसल तिरे असर में रही

नई उड़ान का रस्ता दिखा रही है हमें

वो गर्द पिछले सफ़र की जो बाल-ओ-पर में रही

यासमीन हमीद
About the poet

यासमीन हमीद

जन्म : 18 Mar 1951 "

View profile & all 36 Poems / Stories

More from यासमीन हमीद

  1. पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगी

    पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी

    12.4K reads
  2. इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगते

    इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगतेएक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहीं

    हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं

    12.4K reads
  4. कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

    कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से

    12.4K reads
  5. हम ने किसी को अहद-ए-वफ़ा से रिहा किया

    हम ने किसी को अहद-ए-वफ़ा से रिहा कियाअपनी रगों से जैसे लहू को जुदा किया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like