इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगते

यासमीन हमीदयासमीन हमीद18 Mar 1951

1 min read · 12.4K reads

इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगते

एक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते

इतनी बे-रब्त कहानी नहीं अच्छी लगती

और वाज़ेह भी इशारे नहीं अच्छे लगते

ज़रा धीमी हो तो ख़ुशबू भी भली लगती है

आँख को रंग भी सारे नहीं अच्छे लगते

पास आ जाएँ तो बे-नूरी मुक़द्दर ठहरे

दूर भी इतने सितारे नहीं अच्छे लगते

अपनी गुमनामी के सहराओं में ख़ुश रहती हूँ

अब मुझे शहर तुम्हारे नहीं अच्छे लगते

यासमीन हमीद
About the poet

यासमीन हमीद

जन्म : 18 Mar 1951 "

View profile & all 36 Poems / Stories

More from यासमीन हमीद

  1. पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगी

    पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी

    12.4K reads
  2. मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

    मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रहीचराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही

    12.4K reads
  3. हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहीं

    हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं

    12.4K reads
  4. कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

    कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से

    12.4K reads
  5. हम ने किसी को अहद-ए-वफ़ा से रिहा किया

    हम ने किसी को अहद-ए-वफ़ा से रिहा कियाअपनी रगों से जैसे लहू को जुदा किया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like