कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

यासमीन हमीदयासमीन हमीद18 Mar 1951

1 min read · 12.4K reads

कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

छलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से

मुकम्मल हो तो सच्चाई कहाँ तक़्सीम होती है

ये कहना है मोहब्बत के वफ़ा के हिस्सा-दारों से

ठहर जाए दर ओ दीवार पर जब तीसरा मौसम

नहीं कुछ फ़र्क़ पड़ता फिर ख़िज़ाओं से बहारों से

बगूले आग के रक़्साँ रहे ता देर साहिल पर

समुंदर का समुंदर छुप गया उड़ते शरारों से

मिरी हर बात पस-मंज़र से क्यूँ मंसूब होती है

मुझे आवाज़ सी आती है क्यूँ उजड़े दयारों से

जहाँ ता-हद्द-ए-बीनाई मुसाफ़िर ही मुसाफ़िर हों

निशाँ क़दमों के मिट जाते हैं ऐसी रहगुज़ारों से

यासमीन हमीद
About the poet

यासमीन हमीद

जन्म : 18 Mar 1951 "

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like