हम ने किसी को अहद-ए-वफ़ा से रिहा किया

यासमीन हमीदयासमीन हमीद18 Mar 1951

1 min read · 12.4K reads

हम ने किसी को अहद-ए-वफ़ा से रिहा किया

अपनी रगों से जैसे लहू को जुदा किया

उस के शिकस्ता वार का भी रख लिया भरम

ये क़र्ज़ हम ने ज़ख़्म की सूरत अदा किया

इस में हमारी अपनी ख़ुदी का सवाल था

एहसाँ नहीं किया है जो वादा वफ़ा किया

जिस सम्त की हवा है उसी सम्त चल पड़ें

जब कुछ न हो सका तो यही फ़ैसला किया

अहद-ए-मुसाफ़रत से वो मंसूख़ हो चुकी

जिस रहगुज़र से तुम ने मुझे आश्ना किया

अपनी शिकस्तगी पे वो नादिम नहीं हुआ

मेरी बरहना-पाई का जिस ने गिला किया

यासमीन हमीद
About the poet

यासमीन हमीद

जन्म : 18 Mar 1951 "

View profile & all 36 Poems / Stories

More from यासमीन हमीद

  1. पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगी

    पर्दा आँखों से हटाने में बहुत देर लगीहमें दुनिया नज़र आने में बहुत देर लगी

    12.4K reads
  2. इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगते

    इतने आसूदा किनारे नहीं अच्छे लगतेएक ही जैसे नज़ारे नहीं अच्छे लगते

    12.4K reads
  3. मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रही

    मुसलसल एक ही तस्वीर चश्म-ए-तर में रहीचराग़ बुझ भी गया रौशनी सफ़र में रही

    12.4K reads
  4. हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहीं

    हमें ख़बर थी बचाने का उस में यारा नहींसो हम भी डूब गए और उसे पुकारा नहीं

    12.4K reads
  5. कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों से

    कोई पूछे मिरे महताब से मेरे सितारों सेछलकता क्यूँ नहीं सैलाब में पानी किनारों से

    12.4K reads