किया मुझ इश्क़ ने ज़ालिम कूँ आब आहिस्ता-आहिस्ता

वली मोहम्मद वलीवली मोहम्मद वली

1 min read · 12.4K reads

किया मुझ इश्क़ ने ज़ालिम कूँ आब आहिस्ता-आहिस्ता

कि आतिश गुल कूँ करती है गुलाब आहिस्ता-आहिस्ता

वफ़ादारी ने दिलबर की बुझाया आतिश-ए-ग़म कूँ

कि गर्मी दफ़ा करता है गुलाब आहिस्ता-आहिस्ता

अजब कुछ लुत्फ़ रखता है शब-ए-ख़ल्वत में गुल-रू सूँ

ख़िताब आहिस्ता-आहिस्ता जवाब आहिस्ता-आहिस्ता

मिरे दिल कूँ किया बे-ख़ुद तिरी अँखियाँ ने आख़िर कूँ

कि ज्यूँ बेहोश करती है शराब आहिस्ता-आहिस्ता

हुआ तुझ इश्क़ सूँ ऐ आतिशीं-रू दिल मिरा पानी

कि ज्यूँ गलता है आतिश सूँ गुलाब आहिस्ता-आहिस्ता

अदा-ओ-नाज़ सूँ आता है वो रौशन-जबीं घर सूँ

कि ज्यूँ मशरिक़ सूँ निकले आफ़्ताब आहिस्ता-आहिस्ता

वली मोहम्मद वली
About the poet

वली मोहम्मद वली

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like