चाक चाक अपना गरेबाँ न हुआ था सो हुआ

वाजिद अली शाह अख़्तरवाजिद अली शाह अख़्तर30 Jul 1823 – 21 Sept 1887

1 min read · 12.4K reads

चाक चाक अपना गरेबाँ न हुआ था सो हुआ

वहशत-ए-दिल का जो सामाँ न हुआ था सो हुआ

या ख़ुदा दैर में सामाँ न हुआ था सो हुआ

काफ़िर-ए-इश्क़ मुसलमाँ न हुआ था सो हुआ

रुख़-ए-अनवर से मैं हैराँ न हुआ था सो हुआ

कभी ऐ ज़ुल्फ़ परेशाँ न हुआ था सो हुआ

ज़ुल्म-ओ-जौर ऐ शब-ए-हिज्राँ न हुआ था सो हुआ

ख़ाना-ए-गोर में मेहमाँ न हुआ था सो हुआ

चश्म-ए-इंसाफ़ से तूफ़ाँ न हुआ था सो हुआ

दिल-ए-'अख़्तर' चमनिस्ताँ न हुआ था सो हुआ

वाजिद अली शाह अख़्तर
About the poet

वाजिद अली शाह अख़्तर

उपनाम : 'अख़्तर' मूल नाम : अबुल मंसूर मिर्ज़ा मुहम्मद वाजिद अली शाह जन्म : 30 Jul 1823 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1887 LCCN : n83055474 अवध के आख़िरी ताजदार वाजिद अली शाह अख़तर एक पेचीदा शख़्सियत के मालिक थे और शख़्सियत की इसी पेचीदगी ने उनको विवादित बना…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश