नुसरत की आँखें - उत्‍तमराव क्षीरसागर

उत्‍तमराव क्षीरसागरउत्‍तमराव क्षीरसागर7 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

समझ नहीं आता
वार करती हैं / या प्‍यार करती हैं
फिर भी बहुत अच्‍छी हैं
नुसरत की आँखें

राह देख चलती है इनसे
जल्‍द भाँप लेती है ख़तरा
भीतर तक झाँक लेती है अक्‍सर
सबको टोहती रहती
लेकिन
उसको खुल के बिखरने नहीं देतीं
नुसरत की आँखें

बकरियों की तरह फिरती
जाने कहाँ-कहाँ दीख जाती
हँसी-चुहल से बलखाती
कमसिन नादां
भरी दुपहरी जेठ की
परछाइ को रौंदती जाती है कहाँ
अक्‍सर पूछती हैं
मछली-सी तड़पती
नुसरत की आँखें
उत्‍तमराव क्षीरसागर
About the poet

उत्‍तमराव क्षीरसागर

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकिसी ग़रीब की बरसों की आरज़ू हो जाऊँकिसी ग़रीब की बरसों की आरज़ू हो जाऊँमैं इस सुरंग से निकलूँ तो आब-जू हो जाऊँ— मुनव्वर रानापर हँसा नहींअपने लिएमैं थोड़ी देर और रुक सकता था— भगतसिंह सोनीतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउज्जीवनसूर्य-स्नात किसी एक नए दिन की हँसी की सिंफनीरात का तुहिन-स्पर्श तोड़कर भाग आती है— होमेन बरगोहाई