मेरे सोचों में बज रही हो तुम - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

4 min read · 12.4K reads

भूले गीतों की रेशमी धुन-सी
मेरे सोचों में बज रही हो तुम I

मेरी अतुकान्त ज़िन्दगी में तुम
ताल लय स्वर के साथ आई हो,
गद्य जैसी मेरी निगाहों में
पद्य बन बन के रोज़ छाई हो;

मेरे नवगीती तेवरों में भी
गीत जैसी सहज रही हो तुम I

धीमी-धीमी ये सरगमी साँसें
जब कभी मुझको गुनगुनाती हैं,
वाद्य यंत्रों सी धडकनें मेरी
ताल तुमसे स्वयं मिलाती हैं;
एक संगीत की कला जैसी
मेरे मन में उपज रही हो तुम I

चुपके-चुपके तुम्हें मैं गाता हूँ
छत पर बैठा मुकेश की धुन पर,
दर्द जो रह गए थे अनगाये
मेरे अहसान हैं बड़े उन पर;

दूर रहकर भी कंठ में मेरे
एक स्वर सी लरज रही हो तुम I
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like