कलकल हम हुए - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

एक ठहरी झील के
जल की तरह थे हम

सुनो
छू लिया तुमने
नदी की एक कलकल हुए हम l
जल तरंगों की तरह
बजने लगीं लहरें सभी,
ज्वार के रागों भरे
सब हो गये सीमान्त भी;
देख भर तुमने लिया हमको,
हमें ऐसा लगा

मधु मिलन के पर्व की
स्वच्छन्द हलचल हम हुए l

मछलियों-सी
तैरने फिर से लगीं
आसक्तियाँ,
एक आदिम गंध को
मिलने लगीं
अभिव्यक्तियाँ;
रोप दीं तुमने
हजारों रेशमी बेलें यथा

खुरदुरे अहसास थे
पर आज मखमल हुए हम l
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखाकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखातुम्हारे बा'द किसी की तरफ़ नहीं देखा— मुनव्वर रानाक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी